{"_id":"5d98cd7c8ebc3e01767f58d0","slug":"kesariya-balam-aao-ji-padharo-hamro-desh-new-tehri-news-drn3219174125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंजापुरी मेले में राजस्थानी और पंजाबी कलाकारों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंजापुरी मेले में राजस्थानी और पंजाबी कलाकारों ने बांधा समां
Sat, 05 Oct 2019 10:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की छठवीं सांस्कृतिक संध्या राजस्थान और पंजाब के लोक कलाकारों व गायकों के नाम रही। दोनों टीमों ने गीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ राजस्थानी लोक संस्कृति के ध्वजवाहक बीकानेर के प्रसिद्ध गायक कलाकार हयात खान मांगणियार और साथी कलाकारों ने देव वंदना और देश भक्ती गीतों से किया। उसके बाद कलाकारों ने राजस्थानी लोक संस्कृति की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। राजस्थान के कलाकार रेखा और गीता ने ‘केसरिया बालम आओ जी पधारो हमारो देश’, ‘सोने की धरती चांदी का आसमां, सुखीयाना नैना मिलाइके’, ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ आदि गीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। कलाकार हाकम, कुरले खान, मुस्ताक, दायम खान और सवाई खान ने वाद्य यंत्रों पर साथ दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन हिंगराज रतनू ने किया। उसके बाद बॉलीवुड के पंजाबी गायक मनिंदर भुट्टर ने ‘तेरे यार बतेरे ने, सुण गोरिए जिन मेरा दिल लुटिया’, ‘इक तेरा सखियान गल गोरी’ आदि गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। साथी कलाकारों में अमरीत, रमन, जस्सी, सोनू और बबलू ने बेहतर प्रस्तुति दी। मेले के मुख्य संरक्षक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और मेला समिति अध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने कलाकार हयात खान मंगनियार और मनिंदर भुट्टर को सम्मानित किया।
विज्ञापन