फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kandisaud-Mandkhal road closed due to debris in Paniyali Tok

Tehri News: पनियाली तोक में मलबा आने से कंडीसौड-मैंडखाल सड़क बंद

Tue, 04 Mar 2025 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 04 Mar 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Kandisaud-Mandkhal road closed due to debris in Paniyali Tok
छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय लोगों को करना पड़ा तीन किमी पैदल सफर तय
विज्ञापन


कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के कंडीसौड मैंडखाल सड़क के पनियाली नामे तोक में पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से यातायात बाधित हो गया। सड़क बंद होने से सुबह स्कूल जा रहे छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय लोगों को करीब तीन किमी पैदल सफर तय करना पड़ा।

गत रात हुई भारी बारिश के कारण मंगलवार तड़के कड़ीसौड़ मैंडखाल सड़क के कंडीसौड से पांच किमी क्षेत्र में पहाड़ी से भारी मलबा गिर गया, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। सुबह जब छात्र-छात्राएं पनियाली नामे तोक पहुंचे तो सड़क बंद होने के कारण उन्हें पैदल ही स्कूल जाना पड़ा।
विज्ञापन

छात्रा रेखा, नीलम, छात्र संजय ने बताया कि सड़क बाधित होने के साथ पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण उन्हें दूसरी पहाड़ी के दूसरी ओर से चढ़कर तीन किमी पैदल स्कूल पहुंचना पड़ा। टैक्सी चालक शिव प्रसाद खंडूड़ी, जबर सिंह राणा, सुंदर सिंह भंडारी ने बताया कि कंडीसौड मैडखाल सड़क का निर्माण वर्ष 1990 में किया था, लेकिन तब से सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो पाया है। सड़क संकरी होने के कारण छोटे वाहन भी पास नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों द्वारा सड़क के चौड़ीकरण की लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन लोनिवि चंबा इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बताया कि उक्त सड़क से क्षेत्र के करीब 48 से अधिक गांवों के लोग रोज आवागम करते हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं के आवागमन करने की यह मुख्य सड़क है। सड़क बंद होने की सूचना लोनिवि चंबा को दी गई।



सड़क बंद होने की सूचना मिली है। सड़क पर आए मलबे हो हटाने के लिए जेसीबी को मौके पर भेजा गया है। दोपहर तक वाहनों के आवागमन के लिए सड़क खोल दी जाएगी।

रोहित पंवार, अवर अभियंता लोनिवि चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed