फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kandisaud drinking water scheme became a cause of trouble

Tehri News: मुसीबत का सबब बनी कंडीसौड़ पेयजल योजना

Tue, 05 Mar 2024 04:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
Kandisaud drinking water scheme became a cause of trouble
गंदे पानी की आपूर्ति होने पर कंडीसौड़ क्षेत्र के लोग खफा
विज्ञापन


कंडीसौड़ (टिहरी)। पेयजल योजना लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। टैंक से पानी की आपूर्ति करने पर स्थानीय लोगों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। टैंक से घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
गांवों में शुद्ध पानी की आपूर्ति के लिए कंडीसौड़ पेयजल योजना का निर्माण किया गया था। मुख्य बाजार के ऊपर आरओ टैंक का निर्माण भी किया गया था, लेकिन जल संस्थान बिना फिल्टर किए ही स्रोत का पानी सीधे टैंकों में डालकर सप्लाई कर रहा है। इससे घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। दो दिन से क्षेत्र के घरों में नल से गंदा पानी आ रहा है। पानी के साथ रेत, मिट्टी आ रही है।
विज्ञापन

पीतांबर दत्त उनियाल, जय सिंह राणा व गोविंद सिंह नेगी का कहना है कि 2013 में स्वच्छ और साफ पानी फिल्टर टैंक से मिलता था, लेकिन अब जल संस्थान सीधे स्रोत का पानी टैंकों में डालकर आपूर्ति कर रहा है। पानी को फिल्टर नहीं किया जा रहा है। जल संस्थान के सहायक अभियंता गिरीश चंद्र सेमवाल का कहना है कि आरो टैंक में जो मलबा, पत्थर, कंकड़ फंसे हुए थे, उसे निकाल लिया गया है। टैंक की सफाई भी कराई गई है। अब समस्या का समाधान कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed