फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kandi water project failed to quench the thirst

कंडी पेयजल योजना प्यास बुझाने में नाकाम

Fri, 13 Nov 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 13 Nov 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन

कंडी पेयजल योजना सफेद हाथी साबित हो रही है। योजना से पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से लोगों की प्यास नहीं बुझ पा  रही है। पानी वितरण के लिए जल संस्थान और जल निगम में तालमेल नहीं होने का खामियाजा भी लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अव्यवस्था के लिए दोनों विभाग एक- दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं।

विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड़ क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए वर्ष 1997-98 में पीपलमंडी पेयजल योजना बनी थी। इस योजना पर पानी कम होने से वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने डेढ़ करोड़ की लागत से कंडी पेयजल योजना की स्वीकृति दी थी। कार्यदायी संस्था जल निगम आठ माह पहले योजना का निर्माण पूरा कर चुका है। पानी वितरण के लिए अगल-अलग स्थानों पर 22 स्टैंड पोस्ट भी बनाए गए है। बावजूद इसके योजना से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कंडी योजना बनने के बाद कार्यदायी संस्था ने सुबह और शाम को पानी मुहैया कराने का दावा किया था, लेकिन स्थिति यह है कि लोगों को एक समय भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। प्रेम सिंह गुसाईं, भागचंद रमोला, लाखीराम उनियाल, नौबर सिंह गुसाईं, सरिता देवी व सच्चिदानंद का कहना है कि जल संस्थान और जल निगम में तालमेल नहीं होने से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि दोनों विभागों ने अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाया तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि कंडी पेयजल योजना बनकर तैयार है। जल निगम को सिर्फ योजना बनाने का काम दिया
विज्ञापन
गया था। वितरण जल संस्थान को करना है। जल संस्थान लाइन को हैंडओवर नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed