{"_id":"57b49b444f1c1be1706eb493","slug":"kamptee-yamunotri-highway-debris-from-coming-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से कैंपटी-यमुनोत्री हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से कैंपटी-यमुनोत्री हाईवे बंद
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपटी-यमुनोत्री नेशनल हाइवे 507 सुमन क्यारी और खरसोन क्यारी के बीच बंद हो गया। चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से मार्ग लगातार बंद हो रहा है। लोनिवि ने जेसीबी भी लगाई है, लेकिन पहाड़ी से लगातार मिट्टी-पत्थर गिरने से मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे सुमन क्यारी और खरसोन के पास बुधवार को दिनभर बंद रहा, जिससे उत्तरकाशी और मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क वहां पर तीन-चार दिनों से लगातार बंद हो रही है।
विज्ञापन
वहां सड़क बंद होने पर उत्तरकाशी जाने वाले वाहनों को वहां से 40 किमी दूर लुदेरा से भेजा गया, लेकिन वह सड़क भी बंद होने से उत्तरकाशी, मोरी, पुरोला बड़कोट जाने वाले दर्जनों वाहन वहां फंस गए। नेशनल हाईवे के अवर अभियंता नवीन चौहान ने बताया कि सड़क को कई बार खोला गया, लेकिन पहाड़ से लगातार भूधंसाव होने से मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कहा कि बारिश थमने पर सड़क जल्द खोल दी जाएगी।
विज्ञापन