{"_id":"583ef52c4f1c1b0f1ede6b3b","slug":"kailapir-festival-starts-with-variety-entertainment-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कैलापीर मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कैलापीर मेला शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Wed, 30 Nov 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
Kailapir Fair
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिलंगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार में तीन दिवसीय कैलापीर मेले का रंगारंग आगाज हुआ। मेला शुरू होने से पूर्व कैलापीर देवता का निशाण मंदिर की खिड़की से बाहर आया। इसके बाद ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना करने के बाद निशाण के साथ खेतों में दौड़ लगाई और देवता को पुआल चढ़ाया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
बुधवार को बूढ़ाकेदार पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बूढ़ाकेदार को पर्यटन और तीर्थाटन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने डीएम को एक सप्ताह में इसका आगणन भेजने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने जूनियर हाईस्कूल पौनाड़ा को हाईस्कूल और निवाल गांव हाईस्कूल को इंटर का दर्जा देने की घोषणा की।
विज्ञापन
इस मौके पर शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, बलबीर सिंह नेगी, विजय गुनसोला, हिम्मत सिंह, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, आंनद व्यास, सूर्य प्रकाश रतूड़ी, कैलाश, सुशील सेमवाल, लक्षण सिंह, पूरब सिंह, भजन सिंह, शांति लाल, शूरवीर लाल और दिनेश लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सीएम ने दमाऊं, शिक्षामंत्री ने बताया ढोल
गुरु कैलापीर मेले में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पहाड़ के पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र दमाऊं और शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने ढोल वादन किया। इस दौरान लोग ढोल-दमाऊं की थाप पर खूब झूमे। साथ ही सीएम व शिक्षा मंत्री ने कैलापीर देवता का आशीर्वाद लिया।
आर्य को करना पड़ा जनाक्रोश का सामना
गुरु कैलापीर मेले में आयोजित समारोह में घनसाली के निवर्तमान विधायक भीमलाल आर्य को जनाक्रोश का सामना करना पड़ा। मंच पर आर्य के संबोधन के दौरान उपस्थित लोगों ने उनका बहिष्कार किया।