फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   kabaddi match won by garkhet

गरखेत ने जीता कबड्डी का मैच

Sat, 28 Nov 2015 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sat, 28 Nov 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन

नैनबाग क्षेत्र के ग्राम परोगी में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। समारोह में पौराणिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं, रणसिगे की गूंज खासा आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन


शनिवार को अठजुला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति परोगी में 22वें क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह का रंगारंग आगाज किया गया। समारोह में जूनियर बालक वर्ग कबड्डी गरखेत और सडब के बीच खेला गया। यह मैच गरखेत ने 30-11 से जीता।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में ग्राम बिच्छु ने द्वारगढ़ को 30-07 से मात दी। तीसरे मुकाबले में कांडी ने द्वारगढ़ को 19-16 से हराया। समारोह में पहुंचे धनोल्टी विधायक महावीर सिंह रांगड़ ने सड़ब नाग देवता मंदिर के सुंदरीकरण के लिए विधायक निधि से धनराशि देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, समारोह के अध्यक्ष रणवीर सिंह सजवाण, सचिव कन्हैया सिंह राणा, विक्रम सिंह राणा, सब्बल सिंह रावत, विक्रम सजवाण, मोहन भंडारी, सुंदर सिंह चौहान, सुरेश सिंह सजवाण, आनंद सिंह, रामचंद्र सजवाण, प्रेम सिंह, सरदार सिंह, नागेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सिया सिंह चौहान, खजान सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed