{"_id":"5fde373b8ebc3e41033e5889","slug":"janta-inter-college-indrapuri-closed-for-five-days-new-tehri-news-drn3651545160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता इंटर कालेज इंद्रापुरी पांच दिन के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता इंटर कालेज इंद्रापुरी पांच दिन के लिए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को आई रिपोर्ट में एकेश्वर ब्लाक के एक शिक्षक सहित 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रशासन ने जनता इंटर कालेज इंद्रापुरी को पांच दिन के लिए बंद करा दिया है। उधर, टिहरी जिले में शनिवार को 30 और रुद्रप्रयाग में 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र के जौनपुर में एक युवती, एकेश्वर ब्लाक में एक शिक्षक, यमकेश्वर क्षेत्र में दो युवती, एक वृद्ध, एक वृद्धा, एक महिला, एक व्यक्ति और एक युवक, हंस अस्पताल सतपुली के पांच कर्मचारी और चौबट्टाखाल क्षेत्र में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
एडीएम टिहरी एससी द्विवेदी ने बताया कि सबसे अधिक थौलधार ब्लाक में 11 लोग संक्रमित मिले है। जाखणीधार ब्लाक में छह, नरेंद्रनगर में चार, भिलंगना, चंबा, प्रतापनगर में दो-दो, हिंडोलाखाल, जौनपुर और कीर्तिनगर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। वहीं सीएमओ रुद्रप्रयाग डा. बीके शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में 148 एक्टिव केस हैं, जिसमें सात अस्पताल में भर्ती हैं। शेष को होम आइसोलेट किया गया है। अक्तूबर आखिरी सप्ताह से प्रतिदिन औसतन तीन से पांच संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन
इंटर कॉलेज ल्वाणी में 89 छात्रों के लिए सैंपल
देवाल। इंटर कॉलेज ल्वाणी में 89 छात्रों का सैंपल लेकर जांच के लिए श्रीनगर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग के ललित जुयाल ने बताया कि शनिवार को इंटर कॉलेज ल्वाणी में कक्षा 10 व कक्षा 12 के 89 छात्र-छात्राओं का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज श्रीनगर भेजा गया, जिसकी दो तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मिलेगी। संवाद