{"_id":"5dd41e368ebc3e549b506d4c","slug":"jakhanidhar-wins-in-folk-dance-and-singles-new-tehri-news-drn3265538187","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक नृत्य और एंकाकी में जाखणीधार रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक नृत्य और एंकाकी में जाखणीधार रहा अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जाखणीधार के ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। लोक नृत्य, एकांकी जाखणीधार और लोक गीत में गेंवली की टीम में प्रथम रही।
ब्लॉक मुख्यालय टिपरी में आयोजित युवा महोत्सव का टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल ने शुभारंभ किया। विधायक नेगी ने कहा कि 31 मार्च तक हर गांव में महिला, युवक मंगल दलों का गठन कर पंजीकरण करवाया जाए। इसके लिए क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में पंजीकरण फार्म उपलब्ध करवाए जाए। क्षेत्र युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल ने बताया कि विभाग के ओर से 27 युवक मंगल दलों को खेल और 27 महिला मंगल दलों को कीर्तिन सामग्री वितरित गई है। महोत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, जिसमें लोक नृत्य में जाखणीधार प्रथम, नंदगांव द्वितीय, मैराब तृतीय रहा। लोक गीत में गेंवली पहले, मठियाली दूसरे, मैराब तीसरे स्थान पर रहा। एकांकी में जाखणीधार प्रथम, गेंवली द्वितीय और मैराब तृतीय रहा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राकेश मोहन नयाल, एडीओ केआर रतूड़ी, भाजपा मंडल महामंत्री बालकृष्ण भट्ट, सीताराम भट्ट, विजय हटवाल, कुलदीप गुनसोला, वीरेंद्र चौहान, त्रिलोक बिष्ट आदि मौजूद थे।