फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jagdishila Doli Yatra, undertaken for world peace, concludes.

Tehri News: विश्व शांति के लिए निकली जगदीशिला डोली यात्रा संपन्न

Mon, 25 May 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 25 May 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Jagdishila Doli Yatra, undertaken for world peace, concludes.
घनसाली (टिहरी)। बाबा विश्वनाथ जगदीशिला की 27वीं डोली रथयात्रा पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की अगुवाई में पारंपरिक विधि विधान से संपन्न हो गई। डोली यात्रा हरकीपैड़ी से उत्तराखंड के 13 जिलों का भ्रमण करने के बाद विसोन पर्वत पर गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करने के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकास गोष्ठी के साथ संपन्न हो गई।
विज्ञापन

यात्रा के संयोजक पूर्व मंत्री नैथानी ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति की स्थापना, देव संस्कृति की रक्षा, पलायन रोकना और लोक परंपराओं को जीवंत रखना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में देवी- देवताओं की तरह हिमालय पर्वत की भी आरती होनी चाहिए। सोमवार 25 मई को बाबा विश्वनाथ मां जगदीशशिला की डोली यात्रा का नीला छाड़ पहुंचने पर वहां बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने डोली का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, रूप सिंह बजियाला, लाल सिंह नेगी, मनोज, उद्योगपति बचन सिंह रावत, शांति प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम घणाता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन




गंगा दशहरा पर्व पर सुरकंडा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चंबा (टिहरी)। गंगा दशहरा पर सिद्धपीठ मां सुरकंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। जिससे माता के दर्शनों के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। मंदिर परिसर में देवी सुरकंडा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। गंगा दशहरा पर्व पर सुरकंडा मंदिर में देवी के दर्शनों के लिए टिहरी जिले के साथ अन्य जगहों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के द्वार खुलते ही मां सुरकंडा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित रमेश लेखवार ने बताया कि दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मां सुरकंडा के मुख्य द्वार कद्दूखाल बाजार में आयोजित मेले में लोगों ने खूब खरीदारी की। गंगा दशहरा पर्व की पूर्व संध्या पर नमस्कार देवभूमि सेवा संघ नई दिल्ली की ओर से कद्दूखाल स्थित लोनिवि विश्रामगृह में भजन और जागर के साथ देवी की स्तुति की गई।

लोकगायक मुकेश और उनकी टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। सेवा संघ के परिपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि देवी को भोग लगाने के बाद भंडारा और रात को देवी मां का जागरण किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, सचिव कमल सिंह जड़धारी, सोहन लाल लेखवार, जीत सिंह जड़धाारी, भरत सिंह जड़धारी, उम्मेद सिंह नेगी, रमेश प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed