{"_id":"5e4961638ebc3ee5923fdcf8","slug":"integrated-law-will-start-in-srt-campus-new-tehri-news-drn33635565","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरटी परिसर में होगा इंटीग्रेटेड लॉ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरटी परिसर में होगा इंटीग्रेटेड लॉ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल प्रशासन ने नए शिक्षा सत्र से परिसर में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स शुरू करने की तैयारी कर ली है। इंटर पास छात्र इंटीग्रेटेड लॉ में प्रवेश ले सकते हैं। अभी तक स्नातक करने के बाद ही छात्रों को एलएलबी में प्रवेश मिल पाता था।
एसआरटी परिसर बादशाहीथौल प्रशासन अब इंटरमीडिएट के बाद छात्र-छात्राओं को वकालत की पढ़ाई शुरू करने का अवसर देने जा रहा है। नए शिक्षा सत्र में विवि प्रशासन की ओर से पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ शुरू किया जा रहा है। परिसर में अब तक स्नातक के बाद छात्र-छात्राओं को एलएलबी में प्रवेश लेने का अवसर मिल पाता था। इस स्थिति में एलएलबी में प्रवेश के लिए मारा-मारी रहती है। परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने बताया कि विवि कार्य परिषद की बैठक जल्द होने वाली है। कार्य परिषद की अनुमति मिलते ही पांच वर्षीय एकीकृत विधि पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा।