{"_id":"6aeb2533e6abfc1aef098c36","slug":"instructions-issued-to-conduct-awareness-campaigns-to-increase-voter-turnout-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122199-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश
Wed, 04 Nov 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 04 Nov 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। सीडीओ व नोडल अधिकारी स्वीप वरुणा अग्रवाल ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2027 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बाल गंगा महाविद्यालय सेंदुल (केमर) में मतदाता जागरुकता और निर्वाचन शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के स्वीप संयोजक डॉ. मुकेश नैथानी ने कहा कि महाविद्यालय में आगे भी मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों और युवा मंगल दलों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी में मेहंदी प्रतियोगिता, राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में मतदाता शपथ, राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में शपथ व विभिन्न प्रतियोगिताएं और राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली में शपथ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राें को जागरूक किया गया।