{"_id":"5dd41e348ebc3e54736ec1f3","slug":"innovation-is-not-possible-without-features-new-tehri-news-drn326552859","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक, पुस्तकालय और खेल मैदान के बिना नवाचार संभव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक, पुस्तकालय और खेल मैदान के बिना नवाचार संभव नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कॉलेज नई टिहरी में मंगलवार को उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, उन्नयन एवं नवाचार विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि बिना संसाधनों के उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और उन्नयन की बात करना बेमानी होगी। नवाचार के लिए महाविद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती, पुस्तकालय और खेल मैदान का होना अति आवश्यक है।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, उच्च शिक्षा के सहायक निदेशक डा. डीसी गोस्वामी और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने गोष्ठी शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष कृषाली ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में सुविधाएं मुहैय्या करवाने के बाद ही अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष नेगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार उच्च शिक्षा को पटरी पर लाने का कार्य कर रही है।
सहायक निदेशक डा. गोस्वामी ने कहा कि विभाग शिक्षकों और छात्रों की समस्याओं हल करने के लिए प्रयासरत है। प्राचार्य डा. अशोक कुमार ने कॉलेज की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। डा. संजीव नेगी ने पॉवर प्वाइंटर प्रजेंटेशन के माध्यम से बौद्धिक विकास के उन्नत तरीकों की जानकारी दी। इस मौके पर आईक्यूएसी समन्वयक डा. अरुणा सूत्रधार, डा. अरविंद पैन्यूली, डा. पंकज रावत, डा. सुशील, डा. वीपी सेमवाल, डा. आशा डोभाल, डा. आरती खंडूड़ी, डा. शालिनी रावत, डा. कविता काला, माधुरी कोहली, हर्ष नेगी, जेएस चौहान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, महीपाल सिंह नेगी, दौलत रावत उपस्थित रहे।