{"_id":"7ec92f6a99da9a4a568238b1f687faf5","slug":"injured-maneater-leopard-not-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्थे नहीं चढ़ा आदमखोर गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्थे नहीं चढ़ा आदमखोर गुलदार
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Fri, 22 May 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
पौखाल में सक्रिय आदमखोर गुलदार चार दिन बाद भी पकड़ में नहीं आया है। वन विभाग के कर्मचारी और शूटर दिन-रात गुलदार की तलाश में जुटे हैं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण खासे दहशत में हैं। आस-पास के ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। सोमवार 18 मई को गुलदार ने नवोदय विद्यालय के पास खाल-पाली निवासी विनोद नेगी पर हमला कर उसे मार दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों के साथ ही वन विभाग के कर्मचारी दिन रात कांबिंग कर गुलदार को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह अभी तक हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
गुलदार को मारने के लिए शूटर तैनात करने के साथ ही घटनास्थल पर पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन अभी तक गुलदार का कहीं पता नहीं चल पाया है।
पौखाल रेंज के अधिकारी शरत सिंह नेगी ने बताया कि आस-पास के क्षेत्रों में लगातार कांबिंग करने के बाद भी आदमखोर गुलदार का पता नहीं चल पा रहा है।
खाल-पाली के साथ ही कांडिखाल, मगरौं, स्यालकुड आदि गांवों में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को सावधान रहकर गुलदार दिखने पर जल्द सूचना देने को कहा गया है।
गुलदार को शूट करने के लिए घटनास्थल के पास पिंजरा लगाकर मचान भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरी जगह भी पिंजरा लगाया गया है।