{"_id":"69a03f6b5ba44155e90460ef","slug":"information-about-the-new-education-policy-was-provided-at-the-shishu-nagari-fair-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-117559-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: शिशु नगरी मेला में दी नई शिक्षा नीति की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: शिशु नगरी मेला में दी नई शिक्षा नीति की जानकारी
Thu, 26 Feb 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नई शिक्षा नीति के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु नगरी मेला और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने कई स्टॉल लगाए। जबकि वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यकम, देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य मंचन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित शिशु नगरी मेले और वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधायक किशोर उपाध्याय ने किया। मेले में विद्यार्थियों ने चित्र पुस्तकालय प्रर्दशनी, विज्ञान प्रयोगशाला, वस्तु संग्रहालय, चिडयाघर का जीवंत प्रदर्शन, आदर्श घर बगीचा, कला शाला, कीडांगन तरणताल, आध्यात्मिक यज्ञ मंडप का प्रदर्शन, स्टाल्स छात्रों के द्वारा लगाई गई। इसके बाद वार्षिकोत्सव में छात्रों ने गढ़वाली गीत, देशभक्ति नाटकों समेत पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत स्वागत गीत और विभिन्न नृत्य कार्यक्रमों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि विधायक उपाध्याय ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि शिक्षा समाज की आधारशिला व जीवन का दर्पण है। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य के अनुरूप अनुशासन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह रावत ने विद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला, शिशु शिक्षा समिति के जिला निरीक्षक राकेश बहुगुणा, विनोद सुयाल, सुनील बडोनी, विजेंद्र सिंह धनोला, मनोहर लाल रंतूड़ी और ओम प्रकाश कोठारी आदि मौजूद थे।