फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   inform in case of problem in exam

‘परीक्षा में गड़बड़ी का अंदेशा होते ही सूचना दें’

Fri, 26 Feb 2016 10:02 PM IST
नई टिहरी
नई टिहरी Updated Fri, 26 Feb 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
पालिका सभागार में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ज्योति नीरज खैरवाल ने कहा कि तीन मार्च से 152 केंद्रों पर होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परिषदीय परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था का अंदेशा होने पर तत्काल संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और थानाध्यक्ष को सूचना दें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बावजूद इसके परीक्षा केंद्र के 100 मीटर परिधि में केंद्र व्यवस्थापक को विशेष अधिकार भी दिए गए हैं, जिनका सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रश्रपत्रों की सुरक्षा के लिए परिषद से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

एसपी बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि जिस कक्ष में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं डबल लॉक में रखी जाएगी, वहां पूरी सुरक्षा रखें। मुख्य शिक्षाधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ ने बताया कि तीन मार्च से दो अप्रैल तक कराई जाने वाली परीक्षाओं के लिए 152 केंद्र बनाए गए हैं। उनमें चार अतिसंवेदनशील और 15 संवेदनशील केंद्र हैं। परीक्षा के लिए छह एकल और 146 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 26,989 परीक्षार्थी भाग लेंगे। बैठक में डीईओ माध्यमिक ब्रह्म सिंह सैनी, डीईओ बेसिक अशोक गुसाईं और परीक्षा प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed