फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Increase patrolling at night, run verification campaign

रात में बढ़ाएं गश्त, सत्यापन अभियान चलाएं

Mon, 03 Jan 2022 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Increase patrolling at night, run verification campaign
नवनियुक्त कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने चौकी प्रभारियों, उपनिरीक्षकों और पुलिस कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने, यातायात व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने को कहा। साइबर अपराध रोकने, यातायात नियमों का पालन करने के लिए स्कूल कॉलेजो में विशेष रूप से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली निरीक्षक भंडारी ने पुलिस कर्मियों की बैठक लेते हुए उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने चुनाव के मध्यनजर थाना और चौकी क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 107/116 के तहत चालान की कार्रवाई करने, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, असामाजिक तत्वों के खिलाफ गुंडा एक्ट और सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पुलिस बल की सबसे अहम भूमिका रहती है। बैठक में एसआई योगेश कुमार, आशीष कुमार, कविता, नीरज रावत, नंद किशोर आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर, कोतवाली निरीक्षक भंडारी ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि ग्राम इंडर कांडीखाल निवासी मनमोहन सिंह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed