फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   In the Naicholi area, a leopard has preyed on several dogs and goats.

Tehri News: नैचोली क्षेत्र में गुलदार ने कई कुत्ते और बकरियाें को बनाया निवाला

Sat, 13 Dec 2025 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 13 Dec 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
In the Naicholi area, a leopard has preyed on several dogs and goats.
दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने फॉक्स लाइट और ट्रैप कैमरा लगाया
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नैचोली और आसपास के गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। क्षेत्र में चार-पांच दिनों से लगातार गुलदार दिखने से लोग शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। गुलदार ने दोपहर में ही बकरियों पर हमला कर रहा है जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

नैचोली के ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में गांव के परमानंद घर से कुछ ही दूरी पर बकरियां चुगा रहे थे। इसी दौरान गुलदार ने एक बकरी को मार दिया। उसी शाम को चार बजे फिर से मूर्तिराम नौटियाल के घर के पास गुलदार ने परमानंद के कुत्ते पर हमला कर दिया। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। गांव के मस्तराम उनियाल, राजीव रुडोला और दिनेश प्रसाद उनियाल ने गजा वन कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा वीरेंद्र सिंह बिष्ट और वन वीट अधिकारी बलवीर सिंह पंवार ने गांव में तीन फॉक्स लाइट और एक ट्रैप कैमरा लगाया है। गांव के मस्तराम उनियाल, विजय राम उनियाल, मूर्तिराम नौटियाल और धीरजमणि उनियाल ने गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed