फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   In the long jump event, Ayush secured the first position in the boys' category, while Suhana topped the girls' category.

Tehri News: लंबी कूद बालक वर्ग में आयुष व बालिका में सुहाना रहीं अव्वल

Fri, 02 Jan 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 02 Jan 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
In the long jump event, Ayush secured the first position in the boys' category, while Suhana topped the girls' category.
विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन


लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर की विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई हैं। खेल महाकुंभ के अंडर 14 बालक वर्ग लंबी कूद में आयुष व बालिका वर्ग में सुहाना पहले स्थान पर रही। विजेताओं को विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पुरस्कृत किया।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की प्रतापनगर विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रतापनगर विधायक नेगी ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। पहले दिन हुए लंबी कूद बालक-बालिका वर्ग में कृष्णा, अंकित, मानसी, आरती क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो में न्याय पंचायत तिनवाल गांव पहले, रौणिया दूसरे, पनियाला की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

कबड्डी में न्याय पंचायत रौणिया विजेता एवं न्याय पंचायत तिनवाल गांव की टीम उप विजेता रही। विधायक नेगी ने कहा कि प्रतापनगर विधानसभा में खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए दो मिनी स्टेडियम तैयार हो गए हैं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी पूरण सिंह पयाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम गाैड, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रजवंत रांगड, प्रधान गजेंद्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशपाल पंवार, माेर सिंह पंवार, त्रैपन राैतेला, कमल सिंह रावत आदि माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed