फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   in rape case, driver arest

अर्द्ध विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के आरोप में बस चालक गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2015 10:10 PM IST
नई टिहरी
नई टिहरी Updated Mon, 14 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने एक अर्द्ध विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक बस चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चश्मदीद गीता राणा ने फोन पर जानकारी दी कि रविवार को वह जिस बस से ऋषिकेश से नई टिहरी आ रही थी, उसी बस के चालक ने पीड़िता के साथ रात को बौराड़ी बस अड्डे पर दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी बस चालक गब्बर सिंह निवासी ग्राम नौर नरेंद्रनगर को रात को ही गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को चश्मदीद गीता राणा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चश्मदीद महिला ने बताया कि पीड़ित महिला 30 अक्तूबर से उसके पास बौराड़ी में रह रही है। थानाध्यक्ष विजय चंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि पीड़िता असम की रहने वाली है, उसकी भाषा किसी के समझ में नहीं आ रही है। उसका मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed