{"_id":"d18fe8f84b057ef135247a2f4b822d4a","slug":"in-rape-case-driver-arest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्ध विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के आरोप में बस चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्ध विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के आरोप में बस चालक गिरफ्तार
नई टिहरी
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक अर्द्ध विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक बस चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चश्मदीद गीता राणा ने फोन पर जानकारी दी कि रविवार को वह जिस बस से ऋषिकेश से नई टिहरी आ रही थी, उसी बस के चालक ने पीड़िता के साथ रात को बौराड़ी बस अड्डे पर दुष्कर्म किया है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी बस चालक गब्बर सिंह निवासी ग्राम नौर नरेंद्रनगर को रात को ही गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को चश्मदीद गीता राणा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चश्मदीद महिला ने बताया कि पीड़ित महिला 30 अक्तूबर से उसके पास बौराड़ी में रह रही है। थानाध्यक्ष विजय चंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि पीड़िता असम की रहने वाली है, उसकी भाषा किसी के समझ में नहीं आ रही है। उसका मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो