{"_id":"5814c9aa4f1c1b250ebc22a0","slug":"if-there-is-no-demand-to-celebrate-diwali-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी नहीं होने पर दिवाली नहीं मनाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी नहीं होने पर दिवाली नहीं मनाने की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sat, 29 Oct 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : अमर उजाला
बाल गंगा महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों का पांच सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। छात्र नेताओं ने शासन-प्रशासन पांच दिन बाद भी समस्याओं के निराकरण को कदम न उठाने पर रोष व्यक्त करते हुए दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
बालगंगा महाविद्यालय में समस्याओं का अंबार लगा है। निराकरण के लिए छात्र-छात्राएं लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
उन्होंने टीएचडीसी को सीएसआर मद से कालेज में विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत करने, एमए की कक्षाएं जल्द संचालित करने, अंबेडकर छात्रावास की मरम्मत, अनुसूचित जाति के बच्चों की रुकी हुई छात्रवृत्ति जारी करने और मुख्यमंत्री की ओर से भवन निर्माण के लिए की गई घोषणा जल्द पूरी करने की मांग की जा रही है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष उदय नेगी, विकास राणा, दीपक जोशी, प्रदीप कुमार, प्रवेश, रुचि बडोनी, रिंकी चौहान, वंदना कंसवाल, आदि शामिल थे।
विज्ञापन