{"_id":"6aeb23d669f2edc6e70e8336","slug":"if-there-is-concern-about-saving-land-the-congress-should-first-provide-an-account-of-its-own-actions-rawat-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122197-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बचाने की चिंता है तो कांग्रेस पहले अपना हिसाब दे : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बचाने की चिंता है तो कांग्रेस पहले अपना हिसाब दे : रावत
Wed, 04 Nov 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 04 Nov 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कांग्रेस की धामी हटाओ जमीन बचाओ यात्रा पर पलटवार करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जमीन और मूल निवासियों के अधिकारों की चिंता करने वाली कांग्रेस को पहले अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने नारायण दत्त तिवारी और हरीश रावत सरकारों के कार्यकाल में हुए भूमि आवंटन विवादों और भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस से जवाब मांगा।
पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश की जमीनों की सुरक्षा के लिए सख्त भू-कानून लागू किया है। इसके तहत जमीनों की अनियंत्रित खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने, कृषि भूमि के संरक्षण और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धामी सरकार की इस पहल से कांग्रेस बौखला गई है और राजनीतिक स्वार्थ के लिए जमीन बचाओ यात्रा निकालकर जनता के बीच भ्रम फैला रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, महामंत्री शांति प्रसाद खंडूड़ी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद