फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   If the verification is not done, the landlord will have an invoice of 10 thousand

सत्यापन नहीं कराने पर मकान मालिक का होगा 10 हजार का चालान

Fri, 22 Apr 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
If the verification is not done, the landlord will have an invoice of 10 thousand
कानून व्यवस्था और आगामी चार धाम यात्रा के कुशल संचालन के लिए पुलिस ने बाहरी लोगों का 10 दिवसीय सघन सत्यापन अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत जिले में निवासरत बाहरी क्षेत्रों के मजदूर, ठेेली-फड़, फेरी वाले और किराएदारों का सत्यापन किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि पहले दिन 108 लोगों का सत्यापन किया। अभियान के बाद कोई बाहरी व्यक्ति बगैर सत्यापन कराए जिले में निवासरत पाया जाता है, तो संबंधित मकान व दुकान मालिक का 10 हजार रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि दस दिवसीय अभियान के तहत जिले में निवासरत बाहरी व्यक्ति अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और नेपाली श्रमिक अपना पहचान पत्र देकर नजदीकि पुलिस थाने में अपना सत्यापन करा सकते हैं। अभियान समाप्त होने के बाद कोई किराएदार बगैर सत्यापन का पाया जाता है, तो संबंधित मकान मालिक का 10 हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। उन्होंने सभी श्रमिकों, ठेली-फड़, फेरी वाले आदि सभी किरायेदारों से अपना सत्यापन कराने को कहा है। बताया गया कि अभियान के पहले दिन टिहरी पुलिस ने 108 लोगों का सत्यापन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed