{"_id":"6123baaf8ebc3e79dd285b22","slug":"if-the-demands-are-not-accepted-they-will-not-even-pick-up-the-ration-for-september-new-tehri-news-drn388261658","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें नहीं मानी तो सितंबर का राशन भी नहीं उठाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें नहीं मानी तो सितंबर का राशन भी नहीं उठाएंगे
विज्ञापन
नई टिहरी में बैठक करते सस्ता गल्ला विक्रेता।
- फोटो : NEW TEHRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय राशनिंग डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में राशन डीलरों ने पांच सूत्री मांगों का निस्तारण नहीं करने पर सरकार के प्रति कड़ा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं किया जाता है, तो वह सितंबर का राशन भी नहीं उठाएंगे। शासन-प्रशासन ने डीलरों के हितों के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में मनोज वर्मा को कुमाऊं और घनश्याम कोठियाल को गढ़वाल मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।
सोमवार को बौराड़ी में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वह दो साल से लगातार ढुलान का भुगतान करने, सस्ता गल्ला विक्रेताओं को मानदेय देने, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभांश और भाड़ा देने, पर्वतीय क्षेत्रों में वाहन और खच्चर भाड़ा प्रति वर्ष बढ़ाने आदि की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश के पर्वतीय राशनिंग डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष सहित कृष्णदत्त कोठियाल महामंत्री, गणेश, भरत सिंह रावत, नरेंद्र सिंह और बीएल बिजल्वाण को संयोजक बनाया गया है।
बैठक में टिहरी जिलाध्यक्ष विनयपाल रावत, कृष्णदत्त उनियाल, रघुवीर भंडारी, सतीश जोशी, उत्तरकाशी से बीएल बिजल्वाण, रणवीर चंद्र, सुरेश चौहान, रुद्रप्रयाग से अंशुल जगवाण, हितेंद्र रतूड़ी, जशोधर सेमवाल, हर्षवर्धन, चमोली से दिनेश जोशी, पौड़ी से महीपाल रावत, शिवलाल, नरेश गैरोला, अल्मोड़ा से अभय शाह, शकुंतला देवी और निर्मला देवी आदि मौजूद थे।