फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   If public complaints remain unheard, action will be taken against officers: DM

जनता की शिकायतें अनसुनी रहीं तो अफसरों पर होगी कार्रवाई : डीएम

Tue, 15 Jul 2025 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 15 Jul 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
If public complaints remain unheard, action will be taken against officers: DM
सीएम हेल्पलाइन में पेयजल की सबसे अधिक 58 शिकायतें हैं लंबित
विज्ञापन

नई टिहरी। जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित समस्याओं और घोषणाओं पर धीमी प्रगति को लेकर डीएम नितिका खंडेलवाल ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी लंबित मामलों की समीक्षा की गई। सबसे अधिक 58 लंबित शिकायतें पेयजल से संबंधित पाई गईं। जलापूर्ति संबंधी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 143 लाभार्थियों को समय पर सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायतों पर भी नाराजगी जताई। उरेडा को निर्देश दिए कि लंबित भुगतान शीघ्र जारी किए जाए। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्राप्त करने में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि यह विषय विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा है। अतः इसका समाधान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

लोनिवि के ईई को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। बगासूधार में जिला पंचायत की ओर से बनाए जा रहे रैन टिनशेड की अधूरी रैलिंग और पेंटिंग कार्य को शीघ्र पूरा करने को भी कहा गया। बैठक में एडीएम एके सिंह, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एसई लोनिवि मनोज बिष्ट, डीडीओ मोहम्मद असलम, एसडीएम संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed