फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   House caught fire due to cylinder explosion, family saved their lives by running away

Tehri News: सिलिंडर फटने से मकान में लगी आग, परिवार ने भागकर बचाई जान

Sat, 24 Feb 2024 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 24 Feb 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
House caught fire due to cylinder explosion, family saved their lives by running away
घनसाली के सरपोली में साॅर्ट सर्किट होने से आग से जला घर। संवाद।
पास के कमरे में सो रहे परिवार ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन

टिन के उड़े परखच्चे, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
घनसाली (टिहरी)। भिलंंगना ब्लाॅक में सरपोली गांव के एक मकान में रसोई गैस सिलिंडर फट गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रह महिला बच्चों को लेकर मकान से बाहर भागी और जान बचाई। आग से कमरे में रखा सारा सामान जल गया। वहीं सिलिंडर में धमाका होने से छत पर लगी टिन के भी परखच्चे उड़ गए। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण सिलिंडर में आग लगी और हादसा हुआ।

शुक्रवार रात को
सरपोली गांव की भगवान देई अपने तीन बच्चों के साथ यहां रहती है जबकि उसका पति बाहर नौकरी करता है। भगवान देई शुक्रवार रात को बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ तो, भगवान देई ने आनन-फानन में बच्चों को उठाकर कमरे से बाहर भागी और जान बचाई। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर देखा तो कमरे में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था। जबकि कमरे की छत पर लगी टिन के भी परखच्चे उड़े हुए थे। धमाके और पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर आस-पास गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों कमरों में रखा सारा सामान जल गया था। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को गांव में हुई आगजनी की सूचना दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने बताया कि आशंका है कि रात के समय बिजली लाइन में शाॅर्ट सर्किट होने के कारण ही सिलिंडर ने आग पकड़ ली। इसके बाद आग लगने से दो कमरों में रखा राशन और अन्य सारा सामान जल गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को दूसरे घर में शिफ्ट कर दिया है। फौरी तौर पर उन्हें राशन और रसोई गैस सिलिंडर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट जल्द ही जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed