फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hotel and homestay bookings have begun in the Nag Tibba region for New Year's celebrations.

Tehri News: नागटिब्बा क्षेत्र में नए साल का जश्न मनाने को शुरू हुई होटल और होमस्टे की बुकिंग

Sun, 14 Dec 2025 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 14 Dec 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Hotel and homestay bookings have begun in the Nag Tibba region for New Year's celebrations.
होटल और होमस्टे संचालक क्रिसमस और नए साल की तैयारियों में जुटे
विज्ञापन


नैनबाग (टिहरी)। पर्यटक स्थल नागटिब्बा रूट पर होटल, रिजॉट, होमस्टे में नए साल की बुकिंग शुरू होने लग गई हैं। होटल और होमस्टे संचालकों ने रंग-रोगन, सजवाट का काम शुरू कर दिया है।
देहरादून से पंतवाड़ी करीब 90 किमी दूर है। पंतवाड़ी से प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नागटिब्बा की दस किमी पैदल दूरी है। बांज-बुरांश और देवदार के घने जंगल के बीच बसा नाग टिब्बा पर्यटक स्थल में प्राचीन नाग देवता का मंदिर हैं। नागटिब्बा सुंदर बुग्याल और ट्रैकिंग के लिए जाना जाता हैं। जौनपुर ब्लॉक के पंतवाड़ी, पवेत, काफल ब्लेज, गौड़ विलेज श्रीकोट, ऐंदी, पत्थर खोल के अधिकांश ग्रामीण होटल, रिसोर्ट, होमस्टे के कारोबार से जुड़े हैं। लोगों ने अपने पुराने लकड़ी और पठाल से बने घरों और छानियों को होमस्टे में परिवर्तन कर अच्छी कमाई करते हैं।
विज्ञापन

होमस्टे संचालक युद्धवीर रावत, त्रेपन सिंह रावत, टीकम सिंह, स्वराज कवि, शरण सिंह पंवार, बलवीर रावत का कहना कि नागटिब्बा में सालभर पर्यटक पहुंचते हैं। क्रिसमस और नए साल मनाने के लिए पर्यटकों ने बुकिंग शुरु कर दी है। समय पर बर्फबारी हो जाए तो पर्यटकों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होगी। पर्यटकों को खाने में स्थानीय उत्पाद से तैयार झंगोरे की खीर, मंडुवा, मक्की की रोटी, पहाड़ी राजमा की दाल, दूघ, दही, घी, मक्खन आदि पहाड़ी पकवान परोसे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल, रिजार्ट और होम स्टे में बुकिंग शुरू होने से संचालक उत्साहित है। स्थानीय निवासी व डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला ने बताया कि नागटिब्बा में सालभर पर्यटक आते हैं। पर्यटकों के आने से स्थानीय लोगों का स्वरोजगार बढ़ा है। सरकार पर्यटन विभाग के माध्यम से होमस्टे बनने के लिए ग्रामीणों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। उन्होंने स्थानीय युवाओं से सरकार की योजना का लाभ लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed