फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hope raised for regularization of occupied additional land

Tehri News: कब्जे वाली अतिरिक्त भूमि के नियमितीकरण की जगी उम्मीद

Fri, 23 Feb 2024 07:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Hope raised for regularization of occupied additional land
सीएम के निर्देश पर तैयार हो रही मालिकाना देने की कवायद
विज्ञापन


नई टिहरी। जिला मुख्यालय में टिहरी बांध विस्थापितों के कब्जे वाली अतिरिक्त भूमि नियमितीकरण को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही लोगों को सरकार की ओर से इसका लाभ मिल सकता है।
विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मामले में कार्रवाई करने की मांग की, जिस पर अब जिला प्रशासन और पुनर्वास विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। नई टिहरी, बौराड़ी, मोलधार, ढुंगीधार समेत अन्य स्थानों पर अतिरिक्त भूमि नियमितीकरण को लेकर सीएम के निर्देश पर कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विधायक किशोर उपाध्याय ने पूर्व में अतिरिक्त स्पेस वाली भूमि के संबंध में बांध विस्थापितों और प्रभावितों से आवेदन पत्र मांगे थे। साथ ही सीएम धामी से मुलाकात कर मालिकाना हक देने की मांग की थी। सीएम ने जिलाधिकारी को इस संबंध में रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अतिरिक्त स्पेस भूमि नियमितीकरण समिति के सचिव राजेंद्र प्रसाद डबराल, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, चंद्रपाल सिंह परमार, मदन चौहान, शीशराम थपलियाल, रणजीत सिंह नेगी ने प्राप्त आवेदन पत्रों के मसौदे को जिलाधिकारी सौंपा। समिति ने सरकार और विधायक किशोर उपाध्याय का आभार जताया है। कहा कि 21 फरवरी को हुई बैठक में विधायक उपाध्याय ने प्रशासन को मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।

मामले में विधायक का कहना है कि सीएम धामी ने टिहरी बांध के लिए यहां के लोगों के अतुलनीय योगदान को देखते हुए तत्काल प्रस्ताव भेजने को कहा है। उन्होंने डीएम से समिति के पदाधिकारियों की ओर से दिए मसौदे के अनुसार कार्रवाई करने को कहा है। विधायक उपाध्याय ने कहा कि जल्द बांध प्रभावितों की इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इस संबंध में पुनर्वास के ईई धीरेंद्र नेगी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट जल्द शासन को फिर से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed