फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Held a gate meeting at the CMO office gate.

Tehri News: सीएमओ कार्यालय गेट पर की गेट मिटिंग

Tue, 08 Sep 2026 04:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 08 Sep 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
Held a gate meeting at the CMO office gate.
नई टिहरी। उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने 12 सूत्री मांग के लिए दूसरे दिन भी गेट मिटिंग कर विरोध जताया। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन और अन्य विभागीय घटक संघ से जुड़े कर्मचारियों ने बांह पर काली फीती बांधकर सीएमओ कार्यालय गेट के सामने गेट मिटिंग कर मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने जल्द मांगे नहीं मानीं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। गेट मिटिंग करने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राणा, जिला मंत्री अजयपाल सिंह नेगी, राजीव सिंह नेगी, चंद्रेश्वर नारायण थपलियाल, भगत सिंह राणा, अशोक कुमार धमांदा, सीमा रावत, ज्योति भारती आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन




एडीएम से मिले 18 प्रशिक्षु शिक्षा अधिकारी
‎‎नई टिहरी। पीसीएस परीक्षा में चयनित 18 प्रशिक्षु शिक्षा अधिकारियों ने एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी से भेंटकर कई मुद्दों पर चर्चा की। एडीएम ने प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली, शिक्षा व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। ‎उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में शिक्षा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें। अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को समझते हुए उनके प्रभावी समाधान के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इस मौके पर प्रशिक्षु शिक्षा अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और प्रशासनिक कार्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed