{"_id":"6788f0b26cc78bd8b50e0226","slug":"grand-welcome-to-the-torch-and-mascot-of-the-national-games-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-110644-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: राष्ट्रीय खेल की मशाल और शुभंकर का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: राष्ट्रीय खेल की मशाल और शुभंकर का भव्य स्वागत
Thu, 16 Jan 2025 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 16 Jan 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। राज्य में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार- प्रसार के लिए यहां नगर क्षेत्र में पहुंची मशाल तेजस्विनी और शुभंकर मौली का जोरदार स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय लोगों और खेल प्रेमी नारेबाजी के साथ मशाल को लेकर शोभन सिंह नेगी सामुदायिक भवन में पहुंचे। उसके बाद बाजार से तहसील चौक तक नारेबाजी के साथ मशाल रैली निकाली गई।
सामुदायिक भवन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन मनस्वी पटवाल और मशाल के वाहक राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी अभिजीत भट्ट हैं। उन्होंने कहा कि इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिलना राज्य वासियों और खिलाड़ियों के लिए गौरव का क्षण है। तेजस्वनी और मौली के स्वागत में राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल हिंडोलाखाल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
संचालन करते हुए शिक्षक महेश गुसाईं ने कहा कि युवाओं को खेलों में भी कॅरिअर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बताया गया कि राष्ट्रीय खेलों की रोइंग, कैनोइंग और कयाकिंग, हैंडबाल और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं टिहरी जिले में कराई जाएगी। इस मौके पर देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, महावीर राठी, डीईओ माध्यमिक वीपी सिंह, श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज डियूंडी, जिला खेल अधिकारी दीपक रावत, उप क्रीड़ा अधिकारी ऋतु जैन आदि मौजूद थे।