फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Government working on the mantra of simplification, solution: Chief Minister

सरलीकरण, समाधान के मंत्र पर काम कर रही सरकार : मुख्यमंत्री

Wed, 22 Dec 2021 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Government working on the mantra of simplification, solution: Chief Minister
घनसाली के चमियाला में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : NEW TEHRI
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार नो पेंडेंसी के आधार पर कार्य कर रही है, जिसके लिए सरलीकरण, समाधान और निस्तारीकरण के तीन मंत्र तय कर अधिकारियों को निर्देश दिए है। जनभावनाओं को देखते हुए घनसाली विधानसभा क्षेत्र को अन्य पिछड़ा क्षेत्र (ओबीसी) में शामिल करने के लिए परीक्षण कर लक्ष्य तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी बुधवार को चमियाला में आयोजित कार्यक्रम में घनसाली विधानसभा क्षेत्र की 3 करोड़ 38 लाख की लागत की सात योजनाओं का लोकार्पण और 74 करोड़ 55 लाख लागत की 21 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से एक बार फिर भाजपा का विधायक चुनने की अपील की। कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य का अभूतपूर्व विकास हुआ है। फिर से भाजपा सरकार बनते ही पाइपलाइन में अटके कार्य धरातल पर दिखेंगे। कहा कि प्रत्येक विभाग को आगामी 10 साल का रोडमैप बनाने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक शक्ति लाल शाह ने विकट भौगोलिक परिस्थितियों के चलते घनसाली विधानसभा क्षेत्र को ओबीसी में शामिल करने की मांग रखी, जिस पर सीएम ने कहा कि देहरादून जाकर परीक्षण कर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री से शिक्षकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार, उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, आदित्य कोठारी, जिपं सदस्य रघुवीर सजवाण, रामकुमार कठैत, चंद्र किशोर मैठाणी, सोहन लाल खंडेलवाल, दर्शन लाल आर्य, तेजराम सेमवाल, कमलेश्वर सेमवाल, प्रताप सजवाण, गिरीश नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

सेवा-टीएचडीसी ने कॉलेज को दिए डेढ़ करोड़
टिहरी बांध प्रभावित घनसाली क्षेत्र के एकमात्र बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल के भवन निर्माण के लिए सेवा-टीएचडीसी की ओर से एक करोड़ 60 लाख की धनराशि दी गई है। बुधवार को चमियाला पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कॉलेज के भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर सेवा-टीएचडीसी के महाप्रबंधक पीके नैथानी, उप प्रबंधक जनसंपर्क यतवीर सिंह चौहान, आरएस गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed