फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Government should take steps to end contract system in departments

Tehri News: विभागों में ठेका प्रथा को समाप्त करने को सरकार उठाए कदम

Sun, 03 Mar 2024 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 03 Mar 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
Government should take steps to end contract system in departments
सफाई मजदूर संघ ने बैठक कर समस्याओं के निराकरण की उठाई मांग
विज्ञापन

नई टिहरी। अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी मजदूर संघ की बैठक में लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। कहा कि सरकार ने जल्द नगर निकाय से लेकर अन्य विभागों का ठेका प्रथा समाप्त नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश, जिला और शाखा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए न्यायोचित मांगों के निराकरण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
पालिका सभागार में संघ के प्रदेश सचिव राकेश लवली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनील राजौर ने कहा कि कर्मियों की मांगों के निराकरण को लेकर निरंतर संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने ललित मोहन रयाल समिति की रिपोर्ट को लागू करने की मांग की। प्रदेश महामंत्री विशाल बिराला ने कहा कि संघ लंबे समय से विभिन्न विभागों में ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई कर्मियों के पदों को बढ़ाने, वाल्मीकि समाज के लोगों को मालिकाना हक देने लिए सरकार से लगातार संवाद किया जा रहा है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

बैठक में राजेंद्र कठेरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश राजन को जिलाध्यक्ष, सुनील कुमार डब्बू को नई टिहरी शाखाध्यक्ष, दीपक पंवार को कुमांऊ मंडल का अध्यक्ष और अर्जुन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, योगेश पाल, सुधीर कुमार टॉक, प्रिंस लौहाट, लक्ष्मीचंद, राजेंद्र प्रसाद, चमन लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed