{"_id":"5776994f4f1c1b943479ad6c","slug":"got-deadbody-in-agrakhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराखाल में मिला गाजियाबाद के अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराखाल में मिला गाजियाबाद के अधेड़ का शव
अमर उजाला/नरेंद्रनगर (टिहरी)।
Updated Fri, 01 Jul 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगराखाल पुलिस चौकी के पास गाजियाबाद निवासी एक अधेड़ का शव बरामद किया गया है। उत्तराखंड पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराने के बाद संयुक्त चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि आरडीसी-13 राजनगर थाना कवि नगर गाजियाबाद में निवास कर रहे जितेंद्र सिंह (58) पुत्र भोपाल सिंह की संपत्ति विवाद को लेकर 26 जून को उसके बेटे ने ही उसकी हत्या कर दी थी। बताया गया कि जितेंद्र सिंह ने अपनी ग्राम एडीकर्मों जिला व थाना शामली यूपी स्थित 40 बीघा भूमि बेटी के नाम कर दी थी। तभी से जितेंद्र का बेटा अमित पिता से रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन
पिता के गायब होने ने बेटी ने गाजियाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें पिता को गायब करने में भाई पर शक जताया। शक के आधार पर पुलिस ने अमित से सख्ती बरती तो उसने सार राज उगल दिया। उसने बताया कि पिता के भूमि बहन के नाम कर दी थी। इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने 26 जून को पिता की हत्या कर दी। इसका किसी को पता न चले, इसलिए उसने चालक के साथ मिलकर शव रात को आगराखाल के पास गहरी खाई में फेंक दिया। आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से सड़ा गला शव बरामद किया।
विज्ञापन