फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Good news: Siloda village will be connected by road

खुशखबरी : सड़क से जुड़ेगा सिलोड़ा गांव

Wed, 04 Dec 2024 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 04 Dec 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Good news: Siloda village will be connected by road
लंबगांव ( टिहरी )। प्रतापनगर ब्लॉक के सिलोडा गांव की सड़क निर्माण की राह आसान हो गई है। निर्माण में बाधक बनी वन भूमि को केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने निर्माण शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन


वर्ष 2006 में खंबाखाल से सिलाेड़ा गांव के लिए आठ किमी सड़क की स्वीकृति मिली थी। वर्ष 2017 में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बौराड़ी ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया था। महज तीन किमी सड़क बनने के बाद वन भूमि के आड़े आने से सात वर्षों से सड़क निर्माण अधर में लटका था। समय-समय पर सिलोड़ा के जनप्रतिनिधि शासन-प्रशासन से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण पूरा करने की मांग कर रहे थे, लेकिन वन भूमि आने के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था।
विज्ञापन

खंबाखाल से स्वीकृत आठ किमी सड़क का निर्माण सिलोड़ा गांव होते हुए सौंदी गांव तक होना है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार का कहना है कि सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में ईई योगेश कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए केंद्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने पर अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed