फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Golden card discrepancies to be removed

गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर की जाए

Sat, 18 Sep 2021 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Golden card discrepancies to be removed
उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति से जुड़े कर्मियों ने गेट मीटिंग कर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्षों से समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्षरत है, लेकिन सरकार मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। 20 सितंबर को मांग के समर्थन में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को समन्वय समिति के मुख्य संयोजक बद्री प्रसाद सकलानी, प्रताप सिंह चौहान, त्रिलोक नेगी, चंद्रवीर नेगी के नेतृत्व में वन विभाग के कार्यालय प्रांगण में गेट मीटिंग कर 10, 16, 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति, गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर करने, पदोन्नति में शिथिलिकरण, पुरानी पेंशन बहाल करने, चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को वाहन भत्ता समेत 18 सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस मौके पर भगवान सिंह राणा, पंकज उनियाल, पूरण सिंह राणा, मनमोहन पड़ियार, जितेंद्र नेगी, सुबोध कुड़ियाल, अजयपाल पंवार, आशीष नैथाणी, विजयपाल गुसाईं, विनोद डबराल, चंद्रप्रकाश न्यूली, मनोज कुमार, नंदकिशोर रतूड़ी, सरोजनी, जसपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed