{"_id":"64c39f5ebc2cd4b0690b24dc","slug":"give-immediate-compensation-to-the-affected-people-of-rishikesh-karnprayag-rail-line-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-1399-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रभावितों को तत्काल दें मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रभावितों को तत्काल दें मुआवजा
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम मयूर दीक्षित से मुलाकात की। उन्होंने देवप्रयाग में सीवर लाइन ठीक करने, अवशेष स्थानों पर बिछाने, नमामि गंगे के कार्यों में तेजी लाने और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान के लिए त्वरित निर्णय लेने को कहा है।
शुक्रवार को विधायक विनोद कंडारी ने क्षेत्र के शिष्टमंडल के साथ डीएम मयूर दीक्षित से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि रेल लाइन परियोजना से अभी भी कई काश्तकारों को प्रतिकर भुगतान नहीं हुआ है। कहा कि एसएलओ कार्यालय के कार्मिक काश्तकारों को बेवजह परेशान कर रहे हैं। जिस पर डीएम ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। विधायक ने ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर हो रहे भूस्खलन का ट्रीटमेंट करने को भी कहा। साथ ही हाल ही में सरकार की ओर से श्रीदेव सुमन विवि के कैंपस नैखरी महाविद्यालय में अवस्थापना विकास के कार्यों को पूरा करने के लिए भी कहा। डीएम ने कहा कि जो भी ज्ञापन मिले हैं, उन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुंवर, प्रवेंद्र पंवार, विकास मेहरा, रणजीत जाखी, खुशीराम, विनोद चंद, शशि ध्यानी आदि मौजूद थे।