फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Gherry outpost against illegal liquor

अवैध शराब के खिलाफ घेरी चौकी

Sun, 31 Jul 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Sun, 31 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Gherry outpost against illegal liquor
Strike - फोटो : amarujala

पहाड़ में अवैध शराब के खिलाफ लोग मुखर होने लगे हैं। रविवार को हेंवलघाटी क्षेत्र के महिला मंगल दल, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। उन्होंने शराबबंदी की मांग को लेकर जुलूस निकाला और नागणी पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


रविवार को ब्लाक के जड़धार गांव, साबली, बागी, पलास, कटाल्डी, भाटूसैंण समेत कई गांवों के लोगों ने क्षेत्र में अवैध शराब के बढ़ते प्रचलन और इससे समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के खिलाफ लामबंदी शुरू कर दी। नागरिकों ने अवैध शराबबंदी और शराब पीने पिलाने के बढ़ते चलन के खिलाफ जुलूस निकाला और नागणी चौकी पर धरना दिया।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि नागणी, खाड़ी और आसपास के गांवों में पुलिस- प्रशासन के संरक्षण में अवैध शराब बेची जा रही है। साथ ही कहा कि विवाह समारोहों में देर रात तक डीजे बजाने पर भी रोक लगनी चाहिए। उन्होंने दिवंगत सैनिकों की विधवाओं को शराब की आपूर्ति करने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसे महिलाओं का अपमान बताया साथ ही इस पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि इसकी एवज में ऐसे सैनिक परिवार को उचित नकद धनराशि या पेंशन में लाभ दिया जाना चाहिए।


प्रदर्शनकारियों में बीज बचाओ आंदोलन के विजय जड़धारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रजनी देवी, विमला देवी, रोशनी देवी, सीमा देवी, सरोजनी देवी, कविता देवी, ममता देवी, चमनी देवी, प्रधान विजयपाल राणा, रेखा देवी, चैतराम बिजल्वाण, पदम गुसाईं, विपिन जड़धारी, राड्स अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, संजय मैठाणी, प्रदीप डबराल, अरण्य रंजन, दयाल भाई, महेश लखेड़ा, नरेंद्र नकोटी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed