फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ghansali-Vinayakhal road dispute resolved after ten years

Tehri News: दस वर्ष बाद सुलझा घनसाली-विनयखाल सड़क का विवाद

Wed, 13 Mar 2024 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 13 Mar 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
Ghansali-Vinayakhal road dispute resolved after ten years
ग्रामीणों के आपसी भूमि विवाद के कारण अधर में लटका था कार्य
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। दस सालों से ग्रामीणों के आपसी भूमि विवाद के चलते घनसाली-चानी-तिसरियाडा-विनयखाल मोटर मार्ग का सर्वे नहीं हो पाया था। लोनिवि ईई ने ग्रामीणों से वार्ता के बाद विवाद को सुलझाने की बात कही है।
2013 में स्वीकृत घनसाली-चानी-तिसरियाडा-विनयखाल दो किमी मोटर मार्ग का कार्य ग्रामीणों के आपसी विवाद के कारण अधर में लटका था। सड़क के सर्वे को लेकर बीते दिनों इंद्रमणि बडोनी कला साहित्य मंच घनसाली के प्रतिनिधिमंडल ने मोटर मार्ग सर्वे के लिए लोनिवि घनसाली को पत्र सौंपा था।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष लोकेंद्र जोशी ने बताया कि मार्ग के सर्वे की स्वीकृति 10 वर्ष पूर्व मिल चुकी थी, लेकिन ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते सड़क का सर्वे कार्य नहीं हो पाया था। बीते दिन लोनिवि घनसाली के ईई दिनेश चंद्र नौटियाल ने मौके पर जाकर ग्रामीणों के साथ वार्ता कर विवाद को सुलझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईई ने बताया कि इसी सप्ताह सड़क का सर्वे शुरू किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द सड़क निर्माण शुरु करने का भी आश्वासन दिया है। इंद्रमणि बडोनी कला साहित्य मंच के अध्यक्ष ने कहा कि वर्षों से अधर में लटकी सड़क बनने से लोगों को आवागम की सुविधा होगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान किशन सिंह रावत, अमर सिंह, चिंतामणि जोशी, सुंदर लाल, सोहन पाल, गब्बर सिंह पंवार, राजेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed