{"_id":"607b01608ebc3e245a7735c6","slug":"ghansali-and-chamiala-nagar-panchayat-buildings-will-be-built-new-tehri-news-drn376791379","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनसाली व चमियाला नगर पंचायत का भवन बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनसाली व चमियाला नगर पंचायत का भवन बनेगा
विज्ञापन
घनसाली और चमियाला नगर पंचायत की वर्षों पुरानी समस्याएं दूर होने वाली है। सरकार ने दोनों नगर पंचायतों के भवन निर्माण और ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण को धनराशि स्वीकृत कर दी है, जिससे अब जल्द ही पंचायतों को अपने भवन से लेकर कूड़ा निस्तारण संबंधी समस्या का निराकरण होगा। चार करोड़ 19 लाख की लागत से सभी निर्माण होंगे।
वर्ष 2015-16 में तत्कालीन सरकार ने घनसाली और चमियाला को नगर पंचायत घोषित किया था, लेकिन भवन को लेकर बजट का प्राविधान नहीं था। साथ ही नवसृजित शहरों से निकलने वाले कूड़ा को डंपिंग की व्यवस्था नहीं की। वर्तमान में दो नगर पंचायत किराए के भवनों में संचालित हो रही है, जहां पर जगह का अभाव बना हुआ है। साथ ही ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं होने के कारण खुले में कूड़ा डाला जा रहा है।
विधायक शक्ति लाल शाह ने दोनों नगर पंचायतों के भवन और ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण सीएम की घोषणा में शामिल करवाते हुए भूमि चयन करने के निर्देश संबंधित को दिए थे। पूर्व में भूमि चयन कर प्रस्ताव शहरी विकास विभाग को भेजा गया था, जिसके बाद सरकार ने नगर पंचायत घनसाली के भवन को एक करोड़ 19 लाख, ट्रंचिंग ग्राउंड को एक करोड़, चमियाला के भवन और ट्रंचिंग ग्राउंड को एक-एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस संबंध में सीएम के अनु सचिव ने आठ अप्रैल को शासनादेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सरकार जनहित से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। चमियाला और घनसाली नगर पंचायत का अपना भवन और ट्रंचिंग ग्राउंड न होने के कारण दिक्कतें हो रही है। अब सरकार ने भवन और ट्रंचिंग ग्राउंड को धनराशि स्वीकृत कर दी है।
-शक्ति लाल शाह, विधायक घनसाली।