फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Get acquainted with the policies of the government and the party from house to house

घर-घर जाकर सरकार और पार्टी की रीति नीतियों से करवाया रूबरू

Thu, 11 Nov 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Get acquainted with the policies of the government and the party from house to house
प्रतापनगर के रजाखेत में घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के दौरान संपर्क करते कार्यकर्ता। - फोटो : NEW TEHRI
घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा महासंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने टिहरी और प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर जाकर पार्टी के झंडे, स्टीकर लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं और पार्टी की रीति नीतियों से रूबरू करवाया। कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक डा. धन सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पिपली बूथ पर घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया। विधायक नेगी ने कहा कि गांव को जल्द सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने महिला मंगल दल को बर्तन भी भेंट किए। इस मौके पर टिहरी विधानसभा के विस्तारक मातबर सिंह तोमर, मंडल महामंत्री भूपेंद्र चौहान, महिपाल सजवाण, दीवान सिंह नेगी, मुक्ता देवी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर प्रतापनगर के रजाखेत में आयोजित भाजपा की बैठक में विधानसभा प्रभारी नत्थी सिंह नेगी, विस्तारक राजेंद्र व्यास ने पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों में झंडा और स्टीकर लगाकर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया। विधायक विजय सिंह पंवार ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जनता को बताएं। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री रोशन लाल सेमवाल, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष हर्षमणी सेमवाल, महामंत्री राकेश पेटवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, कृपाल सिंह चौहान, लक्ष्मण रावत, भगवान राणा, पशुपति पेटवाल और जसवीर रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed