फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Gangi give power to light up until UREDA

बिजली पहुंचने तक उरेडा दे गंगी को लाइट

Wed, 21 Dec 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 21 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी बुधवार को अधिकारियों की फौज लेकर जिले के सीमांत गांव गंगी पहुंचे। जहां उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

विज्ञापन


टिहरी जिले का सीमांत गांव गंगी आज भी सड़क से वंचित है। गांव में बिजली तक नहीं पहुंच पाई है। जिससे सात सौ की आबादी को भारी असुविधाओं के बीच रहना पड़ रहा है। बुधवार को जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ गंगी पहुंचे डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। डीएम ने रीह से आगे गंगी सड़क निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीडीओ गांव में संचालित योजनाओं की हर माह समीक्षा करें। शौचालय बनाने के लिए 60 प्रतिशत धनराशि तत्काल जारी करने को कहा गया। बताया गया कि गांव में विद्युत पोल तो लगाए गए हैं, लेकिन वन अधिनियम आड़े आने के कारण लाइन बनाने में दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि बिजली पहुंचने तक उरेडा सौर ऊर्जा की व्यवस्था करें। इस दौरान ग्रामीणों ने ऊन के विपणन की व्यवस्था करने और राशन कार्ड राज्य खाद्यान्न योजना से जोड़ने की मांग की। समाज कल्याण विभाग को पात्र लोगों के पेंशन फार्म भरने को भी कहा गया।


दूरस्थ क्षेत्र में संचार व्यवस्था बनाने के लिए बीएसएनएल को अलग-अलग कंपनियों के टावर लगाने को कहा गया। इस मौके पर सीडीओ आशीष  भटर्गाइं, एसडीएम सीएस चौहान, बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक, समाज कल्याण अधिकारी अभिनाष भदौरिया, मुख्य कृषि अधिकारी एसके सिंह, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed