फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Gangi, a border village of Tehri district will soon be illuminated with electricity

Tehri News: टिहरी जिले का सीमांत गांव गंगी जल्द होगा बिजली से रोशन

Tue, 19 Nov 2024 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 19 Nov 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Gangi, a border village of Tehri district will soon be illuminated with electricity
नई टिहरी। टिहरी जिले का सीमांत गंगी गांव जल्द बिजली से रोशन होगा। सरकार ने गांव के लिए एक करोड़ 2 लाख 506 रुपये की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। ऊर्जा निगम ने आगामी मार्च तक गंगी गांव तक 12 किमी लाइन बिछाकर आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

गंगी टिहरी जिले का सीमांत गांव है। गांव में लगभग 250 परिवार निवासरत हैं। जनवरी 2019 में गंगी गांव सड़क से जुड़ गया था, लेकिन गंगी गांव बिजली की सुविधा से वंचित है। गांव में निवासरत लोग सौर ऊर्जा, लालटेन के सहारे ही रात काटते हैं। पूर्व में उरेडा को गंगी गांव तक विद्युत लाइन बिछाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन विभिन्न कारण से यह कार्य अधूरा ही रह गया। अब ऊर्जा निगम को गंगी गांव तक लाइन बिछाने के लिए 1 करोड़ 2 लाख स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

घनसाली के विधायक शक्ति लाल शाह ने बताया कि गंगी गांव में विद्युतीकरण के लिए सरकार ने ऊर्जा निगम को जिम्मेदारी दी है। अवशेष करीब 12 किमी क्षेत्र में ऊर्जा निगम लाइन बिछाने और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य करेगा। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंगी गांव तक लगभग 12 किमी लंबी विद्युत लाइन के लिए एक करोड़ 2 लाख की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। यदि मौसम अनुकूल रहा तो मार्च तक गंगी गांव में विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाएगी, जिससे गांव के निवासरत 250 परिवारों को लाभ मिलेगा।
-अमित आनंद, ईई, ऊर्जा निगम टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed