फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ganga Dussehra will be celebrated in eight special yogas

आठ विशेष योगों में मनाया जाएगा गंगा दशहरा

Wed, 08 Jun 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra will be celebrated in eight special yogas
भारतीय सभ्यता और संस्कृति की पोषक गंगा नदी का अवतरण दिवस ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। कई दशकों बाद इस वर्ष गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस दिव्य संयोग की जोड़ी में गंगा स्नान, तप और दान करने से मनोवांछित फल प्रदान करने वाला होगा।
विज्ञापन

राजा भगीरथ के पुरखों को तारने के लिए भगवती गंगा युगों-युगों से प्राणी मात्र को जीवनदान के साथ ही मुक्ति भी देती आ रही है। धर्म शास्त्रीय मान्यतानुसार गंगा दशहरा पर जिन 10 योगों की मान्यता है, उनमें ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, बुधवार का दिन, हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गर करण, आनंद योग, कन्या राशि का चंद्रमा और वृषभ राशि का सूर्य का होना दर्शाया गया है। इस बार इन 10 में से 8 योग 9 जून को गंगा दशहरा पर विद्यमान रहेंगे। इसमें ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गर करण, कन्या राशि का चंद्रमा और वृषभ राशि का सूर्य रहेगा। इससे गंगा दशहरा पर्व की महत्ता और अधिक बढ़ गई है। इन दुर्लभ योगों की जोड़ी से इस दिन स्नान, दान, जप, तप, व्रत और उपवास का बहुत महत्व है। गंगा दशहरा स्नान और दान के साथ ही तन-मन को शुद्ध करने का पर्व है। ज्योतिषाचार्य पंडित उदय शंकर भट्ट का कहना है कि विशिष्ट योग की साक्षी में गंगा माता का पूजन विशेष फल देने वाला होगा। संवाद
विज्ञापन

सुरकंडा मंदिर में नौ जून को होगी पूजा
सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में गंगा दशहरा पर 9 जून को देवी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इससे पहले 8 जून को दिल्ली के देवी भक्तों की ओर से कद्दूखाल में रात्रि जागरण और 9 जून को प्रसाद वितरण किया जाएगा। सुरकंडा मंदिर के पुजारी रमेश लेखवार ने बताया कि मंदिर के पास गंगा की एक धारा आज भी निकलती है। धारा के जल से देवी की मूर्ति का स्नान कराया जाता है। उन्होंने बताया कि गंगा दशहरे के दिन देवी के दर्शनों का विशेष पुण्य मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed