फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Galla vendors got notice for not lifting ration, furious

राशन नहीं उठाने पर गल्ला विक्रेताओं को मिला नोटिस, भड़के

Fri, 20 Aug 2021 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Galla vendors got notice for not lifting ration, furious
मांगों के लिए हड़ताल पर डटे सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से भेजे गए नोटिस में राशन नहीं उठाने पर कानून कार्रवाई की चेतावनी दी गई, जिससे गल्ला विक्रेताओं में आक्रोश है। गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक राशन नहीं उठाया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता (डीलर) दो साल का राशन ढुलान का भुगतान करने, डीलरों को मानदेय देने और इलेक्ट्रॉनिक तराजू देने आदि मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं, जिससे कई क्षेत्रों में राशन का उठान नहीं हो पाया है। इससे परेशान खाद्य आपूर्ति विभाग ने कई डीलरों को नोटिस जारी किया है। पूर्ति निरीक्षक गजा ने नोटिस में कहा कि जुलाई, अगस्त माह का राशन नहीं उठाया गया तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी तरह पूर्ति निरीक्षक मरोड़ा, नैनबाग और पूर्ति निरीक्षक कीर्तिनगर ने डीलरों को नोटिस भेजकर खाद्यान्न उठाने के लिए कहा है। उन्होंने डीलरों से कहा है, कि राशन का उठान नहीं होने से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और नियमित राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। जिससे गोदामों की भंडारण क्षमता प्रभावित हो रही है, और बारिश के चलते गेहूं-चावल और चीनी के खराब होने की आशंका है। वहीं नोटिस को लेकर संघ के जिलाध्यक्ष विनयपाल सिंह रावत ने कहा कि शासन-प्रशासन को मांगों से अवगत कराया गया था। विभाग राशन का वितरण कराना चाहता है, तो डीलरों की मांगें पूरी करे। नोटिस देकर डीलरों को डराने का प्रयास किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

गल्ला विक्रेताओं की मांगों को लेकर शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है। कई गोदामों से राशन उठ गया है, उसी तरह सभी गल्ला विक्रेताओं को राशन उठाना चाहिए। - सुनील बडोनी, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed