फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Fury among LT teachers due to lack of promotion adjustment

पदोन्नति समायोजन नहीं होने पर एलटी शिक्षकों में रोष

Sun, 01 Aug 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Fury among LT teachers due to lack of promotion adjustment
एलटी शिक्षकों ने पदोन्नति में अनावश्यक विलंब होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। काउंसिलिंग के बावजूद पदोन्नति समायोजन न करने पर एलटी शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली पर रोष जताया। 15 अगस्त से पहले पदोन्नति नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को गढ़वाल मंडल के एलटी शिक्षकों की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। कहा गया कि 30 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति के लिए 2019 में विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। काउंसिलिंग भी हो चुकी है, लेकिन पदोन्नति करने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। शासन ने सहायक अध्यापक स्नातक वेतनक्रम के 70 प्रतिशत पदों को विषयवार पहले ही सीधी भर्ती के लिए आरक्षित रखा गया है और 30 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति की जानी है। पदोन्नति शीघ्र करने की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल जल्द शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलेगा। वार्ता के लिए संयोजक मंडल का गठन भी किया गया है, जिसमें सुजान बुटोला को मुख्य संयोजक, मंजू बहुगुणा, मीनाक्षी सिलस्वाल, मंजू नौटियाल, ताजबर सिंह नेगी, धनवीर चौहान, पंकज चंदोला, सत्यपाल सिंह रावत, विजय भारत नैनवाल को संयोजक मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed