फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Freedom fighters forced to live in shelter homes

Tehri News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित आश्रम में रहने को मजबूर

Sat, 01 Nov 2025 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 01 Nov 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighters forced to live in shelter homes
जिला प्राधिकरण सचिव को औचक निरीक्षण के दौरान मिली जानकारी
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने नगर क्षेत्र में स्थित आशा किरण सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने आश्रम में कार्यरत कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। प्राधिकरण सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज आशा किरण सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण को पहुंचे। आश्रम में पिछले 11 साल से रह रहे वरिष्ठ नागरिक भरत सिंह भंडारी पौड़ी गढ़वाल के दस्तावेज देखते हुए पता चला कि उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी। प्राधिकरण सचिव ने इस पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित को सरकार से कई सुविधाएं प्रदान की जाती है। इस मौके पर प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मिंया, बाल कल्याण समिति के सदस्य राजेंद्र सिंह गुसाईं, पुलिस उप निरीक्षक शांति प्रसाद डिमरी, राजस्व उप निरीक्षक विनोद राणा, सरिता कोठियाल, उषा कैंतुरा, विजेंद्र सिंह रावत, विकास नेगी और हमीद खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed