{"_id":"657d7ff6d53c07143f0dd036","slug":"four-roads-of-tehri-assembly-constituency-will-be-built-with-rs-557-crores-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-4070-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: 5.57 करोड़ से बनेगी टिहरी विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: 5.57 करोड़ से बनेगी टिहरी विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित टिहरी विधानसभा क्षेत्र के छह गांव के लिए सरकार ने चार मोटर मार्गों की स्वीकृति दे दी है। इससे अब उम्मीद है कि ग्रामीणों को कई किमी पैदल दूरी नापने से निजात मिलेगी। द्वितीय चरण की इन सड़कों का निर्माण 5.57 करोड़ की धनराशि से होगा।
टिहरी विधानसभा क्षेत्र के गेंवली पाव, अखोड़ीधार, मोल्ठा, चंबा, बहेड़ा के ग्रामीण सड़क का निर्माण से लेकर नैल, जलेडी के ग्रामीण मोटर मार्ग मार्ग के डामरीकरण की मांग कर रहे थे। लेकिन लंबे समय बाद भी सड़कों का डामरीकरण और नव निर्माण नहीं हो पा रहा था। बावजूद अब टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के प्रयास से तीन मोटर मार्गो का नव निर्माण और एक मार्ग के डामरीकरण को धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।
लोनिवि के संयुक्त सचिव श्याम सिंह के ओर से 16 दिसंबर को जारी आदेश में जाखणीधार के ग्राम पंचायत स्वाड़ी के अखोड़ीधार से गेंवली पाव तक 3.5 किमी, गुनोगी बमुंड से चंबा बहेड़ा तक 3.75 किमी, गजा नकोट मार्ग के किमी 17 से छाती गांव होकर मोल्ठा तक तीन किमी मोटर मार्ग के निर्माण हेतु चार करोड़ 65 लाख रूपये और चंबा के दो किमी नैल जलेड़ी मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण को एक करोड़ 55 लाख 25 हजार की स्वीकृति जारी की है। विधायक उपाध्याय ने बताया कि वंचित गांव और तोकों को सड़क से जोड़ने के लिए सरकार निरंतर स्वीकृति दे रही है। इससे ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।