{"_id":"58de77f04f1c1be80463eea7","slug":"four-dham-passengers-will-get-sms-from-weather-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार धाम यात्रियों को एसएमएस से मिलेगी मौसम की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार धाम यात्रियों को एसएमएस से मिलेगी मौसम की जानकारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
एसएमएस
चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों का बायोमीट्रिक पंजीकरण किया जाएगा। यात्रा के दौरान मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी एसएमएस के जरिये यात्रियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ऑफिस और थानों का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने यह जानकारी दी। उन्होंने चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की आपदा आने पर जन सहयोग से त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
पुलिस ऑफिस में पत्रकार वार्ता में डीआईजी गढ़वाल ने कहा कि थानों में बैरक काफी पुरानी हो गई है, जिसमें जल्द सुधार किया जाएगा। उन्होंने जिले में पुलिस व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस चौकसी बरत रही है। ड्रग्स और खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। कस्बाई बाजारों में जाम से निपटने को अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। नाबालिगों की तेज रफ्तार ड्राइविंग करने की शिकायत पर डीआईजी ने पुलिस को स्कूलों में अभिभावकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चंबा थाना और पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसएसपी एनएस नपलच्याल, सीओ हीरा सिंह रौथाण और विनोद कुमार जेठा आदि मौजूद थे।