फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Former minister Dinesh Dhanai formed Uttarakhand Jan Ekta Party

पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने बनाई उत्तराखंड जन एकता पार्टी

Sun, 17 Nov 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Former minister Dinesh Dhanai formed Uttarakhand Jan Ekta Party
पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने जल, जंगल, जमीन, बेरोजगारी और पलायन की समस्या का निस्तारण करने के लिए उत्तराखंड जन एकता पार्टी बनाई है। जल्द ही पार्टी के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। दिसंबर तक पार्टी का चुनाव आयोग में पंजीकरण होगा। जनवरी 2020 में पार्टी का पहला सम्मेलन नई टिहरी में होगा।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री धनै ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के एजेंडे में स्थानीय मुद्दे नहीं है। उत्तराखंड में पलायन, बेरोजगारी, जल, जंगल, जमीन, शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे बड़ी समस्या है। भाजपा और कांग्रेस की सरकारें इन मुद्दों पर सवाल जरूर उठाती रही है, लेकिन समस्या समाधान की दिशा में कोई भी सार्थक पहल नहीं की। उत्तराखंड के स्थानीय समस्याओं के निस्तारण के लिए उत्तराखंड जन एकता पार्टी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

कहा कि मूल निवास, जल-जंगल, जमीन, पलायन रोकना, रिवर्स पलायन और पहाड़ी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का निस्तारण करना उनकी पार्टी का प्रमुख लक्ष्य रहेगा। टीएचडीसी के निजीकरण का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर चंबा के ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी, पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, शकुंतला नेगी, रागिनी भट्ट, निर्मला बिष्ट, प्रताप गुर्साइं, विनोद सजवाण, हरपाल पुंडीर, शिव सिंह नेगी, योगेंद्र नेगी, करम सिंह तोपवाल, यशपाल पंवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed